Advertisement

चोरी के मामले मे 02 आरोपी गिरफ़्तार।

चोरी के मामले मे 02 आरोपी गिरफ़्तार।

सरगुजा: प्रकाश वर्मा उम्र 33 वर्ष साकिन घुटरापारा अम्बिकापुर द्वारा थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज करया कि प्रार्थी घुटरापारा मे घर निर्माण कार्य हेतु एक कमरा का गोदाम बनवाया हैं, जो दिनांक 27/02/24 कों काम खत्म होने के बाद 01 नग टुल्लू पम्प, 01 नग हैमर मशीन, 02 नग कटर मशीन कों कमरा मे रखकर तला बंद कर चला गया था, जो अगले दिन निर्माण कार्य मे लगे मिस्त्री जब तला खोलकर देखे तो कमरे से अंदर से कटर मशीन, टुल्लू पम्प, हैमर मशीन कों किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कमरे का शेड हटाकर चोरी कर लिया गया था, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 127/24 धारा 457, 380, 411 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के सम्बन्ध मे मुखबीर तैनात कर आरोपियों की धरपकड़ की गई जो आरोपी दीपक साय उम्र 20 वर्ष साकिन चांदनी चौक घुटरापारा अम्बिकापुर से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया एवं चोरी किया गया 01 नग हैमर मशीन अपने पास रखना स्वीकार किया जिसे पुलिस टीम द्वारा जप्त किया गया हैं, बाकी 2 कटर मशीन, 01 नग टुल्लू पम्प मठपारा निवासी इन्दर कबाड़ी के पास बेचना बताया जो आरोपी इन्दर सोनवानी उम्र 42 वर्ष साकिन सांडबाढ़ बैरियर के पास मणीपुर कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी के निशानदेही पर 01 नग कटर मशीन एवं 01 नग टुल्लू पम्प कुल किमती लगभग 35000/- रुपये बरामद किया गया हैं, आरोपिया के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना कोतवाली से प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह आरक्षक इदरीश खान, उमेश गुप्ता, सैनिक श्याम साहू शामिल रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05