Advertisement

1 लाख रुपए लागत की 10 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को झिलमिली पुलिस ने धर दबोचा

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुरजिले के पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना-चैकी प्रभारियों को नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी झिलमिली को सोमवार 21 फरवरी को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम मोहली की ओर एक बिना नम्बर की सिल्वर रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार में गणेश राम पटेल नाम का व्यक्ति भारी मात्रा में बिक्री हेतु गांजा लेकर आ रहा है सूचना मिलने पर थाना प्रभारी झिलमिली चित्ररेखा साहू द्वारा पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा को सूचना की जानकारी दी गई जिस पर उन्होंने पुलिस टीम बनाकर आरोपी की गिरफ्तारी एवं मामले में कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज के मार्गदर्शन मे थाना झिलमिली की पुलिस टीम मोहली चैक पर घेराबंदी कर एक बिना नम्बर की स्वीफ्ट डिजायर कार सिल्वर रंग को रोकवाने पर उसमें सवार आरोपी गणेश राम पटेल पिता जयराम पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी दुलमपुर थाना सरिया जिला रायगढ़ के कब्जे से कार के डिक्की में रखा सफेद रंग के थैले में 10 किलो 600 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर जप्त किया गया जिसकी कीमती करीब 1,00,000/- रूपये है। आरोपी गणेश राम पटेल के विरूद्व अपराध क्रमांक 62/21 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया तथा जप्तशुदा गांजे के अलावा घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की स्वीफ्ट डिजायर कार कीमती 3,00,000/- रूपये को भी जप्त किया गया है। झिलमिली थाना की पुलिस टीम की तत्परतापूर्वक की गई इस कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को नगद ईनाम देने की घोषणा की है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली चित्ररेखा साहू, प्रधान आरक्षक हितेश्वर राजवाड़े, हेमन्त सोनवानी, आरक्षक निलेश जायसवाल, विश्वजीत सिंह, कमलेश मानिकपुरी, नगर सैनिक मनीष नायक व नरेंद्र मरावी सक्रिय रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57