Advertisement

कलेक्टर ने बैंकों में महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिलाओं के बैंक खाते से आधार सीडिंग एवं डीबीटी कार्य का किया अवलोकन

कलेक्टर ने बैंकों में महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिलाओं के बैंक खाते से आधार सीडिंग एवं डीबीटी कार्य का किया अवलोकन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

राजनांदगांव//कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज बैंकों में महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिलाओं के बैंक खाते से आधार सीडिंग एवं डीबीटी कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर अग्रवाल ने महिलाओं हितग्राहियों के बैंक खाते से आधार सीडिंग के कार्य को समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश बैंक अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने बैंकर्स को 5 मार्च तक महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए विशेष काउन्टर की व्यवस्था उपलब्ध कराने कहा।
उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के तहत पात्र 21 वर्ष से अधिक विवाहित महिला, तलाकशुदा महिला, परित्यक्ता महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए उनके आधार लिंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। बैंकों के माध्यम से इस कार्य को 5 मार्च 2024 तक पूर्ण किया जाना है। जिसके लिए जिले के सभी बैंक शाखाओं को केवल महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन हेतु बैंकों में विशेष काउन्टर की व्यवस्था चालू रखने निर्देशित किया गया है। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57