Advertisement

राजिम कुंभ कल्प के मुख्य मंच में 5 मार्च को ढोलामारू लोककला मंच रजनी रजक भिलाई होगी मुख्य आकर्षण

राजिम कुंभ कल्प के मुख्य मंच में 5 मार्च को ढोलामारू लोककला मंच रजनी रजक भिलाई होगी मुख्य आकर्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजिम। राजिम कुंभ कल्प के सांस्कृतिक मंच पर प्रतिदिन लोक कलाकारो की छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक झांकी, सुवा, करमा, ददरिया, होली, सरगुजिया नृत्य की रोचक प्रस्तुति दूर-दूर तक फैल रही है। इसी कारण दर्शको की भीड़ बढ़ती जा रहीं है। मंगलवार को शाम 5 बजे से 10 बजे के कार्यक्रम में भिलाई से रजनी रजक लोक कलामंच की प्रस्तुति होगी। इसी मंच पर रायपुर से विवेक शर्मा की टीम लोक संध्या से दर्शको का भरपूर मनोरंजन करेंगे। राजनांदगांव से संतोषी नेताम की टीम महतारी, लोकमंच के द्वारा छत्तीसगढ़ की महक दूर-दूर तक बिखरेंगी। रायपुर से बसंत वीर की टीम केंवट के राम प्रसंग से राम की महिमा की प्रस्तुति शानदार प्रस्तुति देंगे।
स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रातः 11 बजे से 5 बजे तक नदी परिसर में बने मंच में गजाधार बंजारे ग्राम नारधा के टीम पंथी नृत्य, विजय शर्मा पोड़ तोरला की टीम छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। गीता गोस्वामी राजिम से भजन संध्या की प्रस्तुति देंगे। मंच में द्रोपती नेताम घुटकू नवापारा की टीम रामायण और मंजूराम प्रसिध्द पंडवानी गायिका की प्रस्तुति होगी जो महाभारत के विभिन्न प्रसंगो पर प्रकाश डालते हुए। दर्शको को अंत तक अपनी जगह में रहने के लिए मजबूर कर देंगी। ओमप्रकाश की टीम गरियाबंद से भुजिया नृत्य, भुनेश्वरी ठाकुर परसवानी से सुगम संगीत हेमंत यादव की टीम सिंधौरी से राउत नाचा दौलत यादव की टीम तौरेंगा से नाचा पार्टी सीता वर्मा की टीम गिर्रा से मानस भजन इसके साथ अभिषेक सोनकर भाठागांव की टीम जगराता की प्रस्तुति देंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47