Advertisement

हत्यारा पुत्र पुलिस की गिरफ्त में, अपने ही पिता की टांगी के बेत से मारकर की थी हत्या।

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/ कल 21 जून को ग्राम रूनियाडीह निवासी संतोषी बाई ने चौकी करंजी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका लड़का अंकित सिंह उर्फ पप्पू रविवार के दोपहर करीब 3 बजे पारिवारिक बात तथा घर में घुसने से मना करने की बात को लेकर पति शिवराम सिंह को टांगी के बेत से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे पड़ोसियों की मदद से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाने पर डाॅक्टर ने शिवराम को मृत घोषित कर दिया। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर चौकी करंजी में आरोपी के विरूद्व अपराध क्रमांक 103/21 धारा 302 भादवि का मामला पंजीबद्व किया गया। मामले की सूचना पर *पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा* ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश चौकी प्रभारी करंजी को दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी करंजी संजय गोस्वामी ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अंकित सिंह उर्फ पप्पू को उसके गांव से सोमवार 21 जून को पकड़ा और घटना में प्रयुक्त टांगी का बेत जप्त करते हुए अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी करंजी संजय गोस्वामी, प्रधान आरक्षक पिंगल मिंज, मनोज द्धिवेदी, आरक्षक ताराचंद यादव, भोला केरकेट्टा, निरज सिंह, लालमन राजवाड़े, वाहिद हुसैन, रामचंद राम व राजीव तिवारी सक्रिय रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57