Advertisement

6 मार्च को संत समागम स्थल पर सरस्वती यज्ञ का आयोजन

6 मार्च को संत समागम स्थल पर सरस्वती यज्ञ का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजिम। राजिम कुंभ कल्प में चक्रमहामेरू पीठाधीश्वर सच्चिदानंद तीर्थ दंडी स्वामी की कुटिया में बुधवार 6 मार्च को सुबह 9 बजे मां सरस्वती यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों सहित श्रद्धालु भाग लेंगे। दंडी स्वामी महाराज जी ने बताया कि इस पवित्र यज्ञ का उद्देश्य भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाना तथा समाज, परिवार व राष्ट्र के लिए एक आदर्श नागरिक का निर्माण करने के साथ-साथ धर्म, अध्यात्म व नैतिकता का विकास करना है उन्हें और उनके आत्म-सम्मान को विकसित करना। संस्कृति का परिचय कराना है। यज्ञ के माध्यम से बच्चों को अपने धर्म व संस्कृति का महत्व पता चलता है। स्वामी जी ने बताया कि यज्ञ की पूरी तैयारी कर ली गयी है। यज्ञ के बाद भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रसाद एवं प्रमाण पत्र वितरित किये जायेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57