Advertisement

राजिम कुंभ में लगा निःशुल्क रक्त प्रशिक्षण शिविर

राजिम कुंभ में लगा निःशुल्क रक्त प्रशिक्षण शिविर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला के संत समागम उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में साधु-संत पहुंचे। इस अवसर पर डॉ प्रियंका बिस्सा व्यास की टीम नेहरू युवा केंद्र द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड एवं के.बी.टी. के सहयोगी युवा साथियों द्वारा वृहद स्तर पर निःशुल्क रक्त प्रशिक्षण शिविर “रक्तवीर” स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विराट संत समागम के उद्घाटन में अनंत विभूषित ज्योतिष मठ द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज एवं अनंत श्री विभूषित ज्योतिष मठ बद्रीनाथ पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने टीम प्रियंका बिस्सा के “रक्तवीर” अभियान की सहराना करते हुए उनका सम्मान किया।
डॉ. प्रियंका बिस्सा ने बताया कि देश के 69.6 प्रतिशत लोगों को ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, सिकलिंग, एचआईवी व अन्य बीमारियों की जानकारी नहीं है। इस “रक्तवीर” अभियान के तहत निःशुल्क रक्त जाँच कर ब्लड टेस्ट कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा व अन्य जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व 2018 में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी के सहयोग से यह अभियान भारत का पहला ब्लड टेस्ट कार्ड बना, जिसमें 11,551 लोगों की रक्त जांच कर उन्हें कार्ड उपलब्ध कराया गया। इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशंसा हुई। राजिम कुम्भ कल्प मेला 2024 में इस “रक्तवीर” अभियान को विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करने का भी प्रयास हो रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57