Advertisement

महतारी वंदन योजना के तहत जिले के 2 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 07 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा राशि का अंतरण

महतारी वंदन योजना के तहत जिले के 2 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 07 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा राशि का अंतरण

जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम, वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री करेंगे हितग्राहियों से सीधा संवाद

छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने अभियान का होगा शुभारंभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर//अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर 07 मार्च को प्रदेश में राज्य मुख्यालय के साथ-साथ समस्त जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महिला सम्मेलन का आयोजन, महतारी वंदन सम्मेलन के रूप में किया जा रहा है। प्रदेश में नवीन महतारी वंदन योजना लागू की गयी है, जिसके अंतर्गत 01 मार्च से योजना को लागू करते हुए 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक हजार रुपए की मासिक वित्तीय सहायता राशि दी जानी है। प्रथम बार इस योजना से हितग्राहियों को दिनांक 07 मार्च को प्रथम सहायता राशि दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी से इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजनांतर्गत एक-एक हजार रूपए प्रथम सहायता राशि का अंतरण किया जायेगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 2,33,379 महिलाओं को राशि का अंतरण किया जाएगा। जिला मुख्यालय के साथ ही सभी विकासखण्ड में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हितग्राहियों को भुगतान ऑनलाईन डीबीटी मोड में किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57