Advertisement

बिना समय गंवाए अधिक से अधिक घरों तक हमें पहुंचना है- अमर अग्रवाल

बिना समय गंवाए अधिक से अधिक घरों तक हमें पहुंचना है- अमर अग्रवाल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर//लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आज एमजी रोड स्थित भाजपा लोकसभा क्षेत्र सरगुजा चुनाव कार्यालय में चुनाव कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य, लोकसभा चुनाव सह प्रभारी श्रीमती चंपा देवी पावले, भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह बलरामपुर जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल लोकसभा चुनाव संयोजक कमलभान सिंह सहसंयोजक अखिलेश सोनी, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते तथा भाजपा सरगुजा सांसद प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के विशिष्ट आतिथ्य में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति और लोकसभा चुनाव को कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर क्लस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल ने विभिन्न विषयों पर बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों को शक्तिकेंद्रों में बैठक लेकर 25 बिंदुओं पर तत्काल काम शुरू करने का निर्देश दिया।
सरगुजा लोक सभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित होने पर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आचार संहिता से पूर्व ही प्रत्याशी के नामों की घोषणा करके संगठन ने हमें जनता के बीच जाने के लिए पर्याप्त समय दे दिया है, अब हमें बिना समय गंवाए अधिक से अधिक घरों तक पहुंचना है।
इस अवसर पर लोकसभा सरगुजा भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भाजपा के कार्यकर्ताओं का कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूं जिनके सहयोग से मेरा नाम सांसद प्रत्याशी के रूप में चुना गया। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्याशी नहीं बल्कि कार्यकर्ता और संगठन ही चुनाव लड़ता है, मुझे पूर्ण विश्वास है कि जानता का प्यार और आशीर्वाद हमें प्राप्त होगा तथा आप सब के परिश्रम से भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी।
कार्यक्रम का संचालन लोकसभा चुनाव सहसंयोजक अखिलेश सोनी ने तथा आभार जिला महामंत्री देवनाथ पैकरा ने किया।
बैठक में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, शिवनाथ यादव, अनूप सिन्हा, अभिमन्यु गुप्ता, रामकृपाल साहू, अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष, फुलेश्वरी सिंह, मंजूषा भगत, राजेश महलवाला, संजय सिंह, गौरीशंकर अग्रवाल, दीनानाथ यादव, करता राम गुप्ता, विकास पांडे, विजय व्यापारी, संतोष दास , रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, मनोज गुप्ता, मुरली सोनी, आलोक दुबे, कैलाश मिश्रा, मुनेश रजवाड़े, रौशन गुप्ता, राधेश्याम ठाकुर, विद्यानंद मिश्रा, राजबहादुर शास्त्री, राजकुमार अग्रवाल, प्रसून गोयल, संजय अग्रवाल, तजिंदर बग्गा, रामप्रवेश पाण्डेय, सर्वेश तिवारी, रिंकू वर्मा, शरद सिन्हा, दुर्गाशंकर, निश्चल सिंह, प्रकाशमणि त्रिपाठी तथा मयंक जायसवाल सहित अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47