Advertisement

प्रभु श्री रामलला के दर्शन करने आस्था स्पेशल ट्रेन से लगभग 663 श्रद्धालु हुए रवाना

प्रभु श्री रामलला के दर्शन करने आस्था स्पेशल ट्रेन से लगभग 663 श्रद्धालु हुए रवाना

श्रद्धालुओं के चेहरे पर झलक रही खुशी, श्री रामलला की जयकारों से गूंज उठा भानुप्रतापपुर रेल्वे स्टेशन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर//श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आज जिले के भानुप्रतापपुर रेल्वे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन को सांसद मोहन मंडावी सहित कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम एवं अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद मंडावी ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को श्री रामलला के दर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। विधायक श्री नेताम ने कहा कि आज पूरा बस्तर क्षेत्र राममय हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को इस योजना के लिए बधाई देते हुए कहा कि सभी वर्ग के लोग एकजुट होकर अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के लिए जा रहे हैं। विधायक श्री उसेण्डी ने सभी श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है और सभी को श्रीरामलला के दर्शन करने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री भोजराम नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिले के लगभग 663 श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों को आस्था स्पेशल ट्रेन से प्रभु श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या के लिए रवाना किया गया है।
जिले के भानुप्रतापपुर रेल्वे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के चेहरे पर श्रीरामलला के दर्शन करने खुशी झलक रही थी। भानुप्रतापपुर रेल्वे स्टेशन श्री रामलला की जयकारों से गूंज उठा। अयोध्या धाम जाने के लिए ट्रेन में बैठे राजकुमार साहू, गजेन्द्र नाग, रामजीवन रावटे और दीनदयाल सोनी सहित सभी श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कारण ही हमें श्री रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57