Advertisement

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में लंबित कार्यों की समीक्षा की

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में लंबित कार्यों की समीक्षा की

कोयलीबेड़ा विकासखंड मुख्यालय में सप्ताह में एक दिन उपस्थित रहेंगे सभी विभाग के अधिकारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर//कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले के दूरस्थ क्षेत्र कोयलीबेड़ा विकासखंड मुख्यालय में अनिवार्य रूप से सभी विभाग के अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को उपस्थित रहने और उस क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बैठक में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर वेबसाईट में कर्मचारियों की सही जानकारी एंट्री शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि निर्वाचन कार्य हेतु ड्यूटी लगाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों में किचन गार्डन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के चारामा में बनने वाले मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत जिले में अब तक हुए पंजीयन कार्य की समीक्षा की और नगरीय निकायों में लक्ष्य के अनुरूप पंजीयन कम होने पर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि योजना के तहत् जिले में अब तक 11 हजार 172 पंजीयन हो चुका है और लक्ष्य को बढ़ाते हुए 24 हजार 970 निर्धारित किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा। इसके अलावा कलेक्टर ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में नये मोबाईल टॉवर की स्थापना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, पीएमश्री योजना सहित अन्य योजनाओं के कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में भानुप्रतापपुर वनमंडलाधिकारी जाधव श्रीकृष्ण, अपर कलेक्टर द्वय एस. अहिरवार एवं बी.एस. उईके, जिला पंचायत के सीईओ सुमित अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57