Advertisement

लोकसभा निर्वाचन 2024 कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित

लोकसभा निर्वाचन 2024 कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित

तीन पालियों में लगाई गई ड्यूटी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

महासमुंद // लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान आम नागरिकों से फोन पर की गई शिकायते दर्ज करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने कार्यालय कलेक्ट्रेट के स्थानीय निर्वाचन कक्ष क्रमांक 08 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07723-223305 है। उन्होंने कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पालियों में निर्धारित समयावधि के लिए लगाया है। आदेशानुसार प्रातः 8ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक रवि ठाकुर सहायक ग्रेड-02 (मो.नं.- 79993-77284) एवं तरूण चंद्राकर सहायक ग्रेड-03 (मो.नं.- 92295-69772) की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दोपहर 03ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक देवराज सिंह सहायक ग्रेड-03 (मो.नं.- 62665-88513) एवं सौरभ साहू सहायक ग्रेड-03 (मो.नं. 77489-09668) तथा रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 08ः00 बजे तक श्री कमल ध्रुव ( मो.नं.- 97545-94292) सहायक ग्रेड-03 सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल एवं शिवम दुबे (मो.नं.- 91111-54140) सहायक ग्रेड-03 जिला अस्पताल की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों का पंजी में इंद्राज कर एमसीसी के नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर एस.के. टंडन को प्रतिवेदन सौंपने कहा गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57