Advertisement

वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने ’टैक्स अपडेट’ पत्रिका का किया विमोचन

रायपुर/22 जून 2021/वाणिज्यिक कर मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन, रायपुर द्वारा प्रकाशित मासिक ई-पत्रिका ’टैक्स अपडेट’ का विमोचन किया। उन्होंने सिविल लाइन स्थित अपने शासकीय निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इस पत्रिका का ऑनलाइन विमोचन किया। सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा इस पत्रिका का प्रकाशन पहली बार किया गया है।
वाणिज्यिक कर मंत्री श्री सिंहदेव ने ’टैक्स अपडेट’ का विमोचन करते हुए कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद इसके प्रावधानों में लगभग एक हजार से ज्यादा संशोधन कर सर्कुलर जारी किए गए हैं। आज भी इसके स्वरूप को समझना आम व्यापारियों के लिए कठिन है। इस पत्रिका के माध्यम से उन्हें जीएसटी के प्रावधानों और नियमों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। उन्होंने संपादक मंडल एवं बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए पत्रिका की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन, रायपुर के अध्यक्ष श्री आलोक अग्रवाल ने बताया कि लगभग छह दशक पुराने उनके एसोसिएशन द्वारा पहली बार इस मासिक ई-पत्रिका का प्रकाशन किया जा रहा है। इसके माध्यम से कर सलाहकारों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, विभागीय अधिकारियों एवं व्यवसायियों को नियमित रूप से जीएसटी एवं वैट संबधी जानकारी ई-मेल और मोबाइल पर उपलब्ध होगी।
पत्रिका के विमोचन के दौरान वर्चुअल कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के सचिव भाविक शाह, प्रचार सचिव गोपीचंद लालवानी, संपादक मंडल के सदस्य कैलाश अग्रवाल एवं विकास पांडे तथा वरिष्ठ सदस्यगण सर्वश्री रमेश वर्ल्यानी, सुरेश लाल, महेश शर्मा, शिव सोनी, संजय कंदोई, महेंद्र पंसारी, गोपाल तावनिया और संतोष दुबे सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न बार एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)


Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57