Advertisement

09 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन

09 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन

जिले में लोक अदालत के लिए 28 खंडपीठों का गठन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जगदलपुर//राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 09 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त लोक अदालत में आपसी राजीनामा और सुलह समझौते से प्रकरणों के निराकरण के लिए जिले में कुल 28 खंडपीठों का गठन किया गया है। जिसके तहत पीठासीन अधिकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश बस्तर मनीष कुमार ठाकुर के खंडपीठ सहित चेयरमैन स्थायी लोक अदालत जगदलपुर जयदीप विजय निमोणकर, न्यायधीश परिवार न्यायालय जगदलपुर राजीव कुमार, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदलपुर डीआर देवांगन, तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री संघरत्ना भतपहरी, प्रथम व्यवहार न्यायधीश वर्ग एक तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर श्री रूपनारायण पठारे, द्वितीय व्यवहार न्यायधीश वर्ग एक तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती अनिता ध्रुव, प्रथम व्यवहार न्यायधीश वर्ग दो तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जगदलपुर श्री अजय सिंह मीणा, द्वितीय व्यवहार न्यायधीश वर्ग दो तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जगदलपुर श्री मनीष कुमार, तृतीय व्यवहार न्यायधीश वर्ग दो तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जगदलपुर श्रीमती दंतेश्वरी नेताम और चतुर्थ व्यवहार न्यायधीश वर्ग दो तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती मीनाक्षी नाग सहित कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बस्तर श्री विजय दयाराम के., अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दंडाधिकारी श्री सीपी बघेल तथा नगर दंडाधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जगदलपुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बस्तर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बकावंड, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लोहंडीगुड़ा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तोकापाल और तहसीलदार जगदलपुर, तहसीलदार बकावंड, तहसीलदार बस्तर, तहसीलदार लोहंडीगुड़ा, तहसीलदार तोकापाल, तहसीलदार दरभा, तहसीलदार बास्तानार, तहसीलदार नानगुर एवं तहसीलदार भानपुरी का खंडपीठ गठित किया गया है। पक्षकारों को विधिक सहायता प्रदान करने के लिए इन सभी खंडपीठों हेतु पृथक-पृथक सुलहकर्ता सदस्य के रूप में अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47