Advertisement

एसपी रामकृष्ण साहू ने महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का किया सम्मान

एसपी रामकृष्ण साहू ने महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का किया सम्मान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज 8 मार्च को पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो का सम्मान किया। आज अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह ने पदभार ग्रहण किया। एसपी रामकृष्ण साहू ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्हे शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, निरीक्षक संतोषी ग्रेस, उप निरीक्षक चित्रलेखा शर्मा, प्रधान आरक्षक बालमती नायक, रीना गायकवाड, महिला आरक्षक निकिता वैष्णव, ऋतु यादव, सरला नामदेव, केशर जहां एवं अन्य महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो का हुआ सम्मान साथ ही साथ “अभिव्यक्ति” नारी के सम्मान महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित चार दिवसीय कार्ययोजना का शुभारंभ कर एक दुसरे का अभिवादन कर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस अति हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
साथ ही उन्होनें महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में समुचित कार्य कर महिलाओं एवं बच्चो को न्याय दिलाने, सरंक्षण प्रदाय करने की बात कही। महिलाओं द्वारा अपनी हुनर, काबिलियत और मजबूत इच्छाशक्ति से उस हर चुनौती का सामना सहित सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, प्रशासनिक क्षेत्र में भागीदारी के साथ साथ क्षेत्र के विकाश में भी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई जा रही हैं। जिले में सभी के कार्यो में समन्वय स्थापित कर, महिलाओ एवं बच्चो को सशक्त बनाने उन्हे उचित विधिक सलाह प्रदाय करने का अपेक्षा कर सभी के सहयोग करने की बात कही। महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक उन्तिषा के क्षेत्र में भागीदारी, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में समुचित कार्य कर महिलाओं एवं बच्चो को न्याय दिलाने एवं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47