Advertisement

सेनानी 3 री वाहिनी छ.ग.बल में सघन वृक्षारोपण

 

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// सेनानी 3 री वाहिनी छ.ग. खारून नदी के तट पर सघन वृक्षारोपण ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के द्वारा किया गया। जिसमें नीम, अशोक, गुलमोहर सहित अनेकों प्रजाति के वृक्ष रोपे गए । वृक्षारोपण कार्यक्रम में गायत्री सिंह, उप सेनानी, संजय दीवान, सहायक सेनानी के सहयोग से ग्रीन आर्मी के संस्थापक अमिताभ दुबे, मोहन वर्ल्यानी ग्रीन विंग चेयर पर्सन, विजय जैन, डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर अध्यक्ष ग्रीन आर्मी, दिलीप तिवारी उपाध्यक्ष, ललित कांकडे उपाध्यक्ष, रात्रि लहरी ग्रीन विंग चेयर पर्सन, कविता कुंभज सचिव, सरिता बघेल, राजेश्वरी चंद्रवंशी, जागेश्वरी चंद्राकर, गायत्री बघेल, प्रीति मिश्रा, प्रीति टिकरिया, विनीत शर्मा अध्यक्ष समता कॉलोनी जोन, डॉ मनोज ठाकुर अध्यक्ष गुढ़ियारी जोन, रूमा विश्वकर्मा पी के साहू, आर के साहू, हिमांशु शर्मा, मिलमन मिंज, ओम मंडलोई, तथा वाहिनी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा सघन वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के कार्यक्रम में संबोधित करते हुए  गायत्री सिंह उक्त सेनानी ने कहा कि हमारे जीवन के लिए वह प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण बहुत ही जरूरी है। इस अवसर पर संजय दीवान जी ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धरती के समस्त प्राणी को वायु की आवश्यकता है जिसकी पूर्ति के लिए हमें अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमिताभ दुबे ने ग्रीन आर्मी के द्वारा प्रकृति के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हमें अधिक से अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे रोपने की आवश्यकता है । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कहा कि हम सब ने वैश्विक महामारी कोरोना के द्वितीय चरण में ऑक्सीजन की कमी को महसूस किए हैं जिसकी पूर्ति के लिए हम सबको ऑक्सीजन देने वाले पौधे ज्यादा से ज्यादा मात्रा में रोपन करना है ताकि ऑक्सीजन की पूर्ति समुचित ढंग से हो सके। कार्यक्रम में मोहन वार्ल्यानी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57