Advertisement

बेरला पुलिस ने 900 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

बेरला पुलिस ने 900 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमीत ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है जिसके तहत 8 मार्च को थाना बेरला स्टाफ को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम सरदा निवासी सद्दाम अली पिता अब्बास अली उम्र 33 साल अपने सायकल दुकान में अवैध रूप से गांजा बिक्री हेतु मादक पदार्थ गांजा रखा हैैं की सूचना पर थाना बेरला स्टाफ व गवाहो के साथ घटना स्थल पहुचकर घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जुमला वजनी 900 ग्राम कीमती करीबन 9000 रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 1 प्रकरण दर्ज कर 1 आरोपी के विरूद्ध 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत विधिवत अग्रिम कार्यावाही की जा रही हैं। उक्त कार्यवाही में थाना बेरला प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, सउनि डीएल सोना, प्रधान आरक्षक सुखेलाल बंजारे, आरक्षक दिनेश निषाद, विजय दिवाकर, देवेन्द्र साहू एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47