Advertisement

नगद उठाइगिरी के मामले मे आरोपी गिरफ्तार।

नगद उठाइगिरी के मामले मे आरोपी गिरफ्तार।

नगद उठाइगिरी के मामले मे सरगुजा पुलिस कों मिली सफलता, मामले के आरोपी कों किया गया गिरफ्तार। थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त कार्यवाही।आरोपी के कब्जे से नगद 8000/- रुपये किया गया बरामद।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी मनीष गुप्ता साकिन सीतापुर द्वारा दिनांक 06/02/24 कों थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 01/02/24 कों प्रार्थी घर से 03 लाख 33 हजार रुपये नगद लेकर सहकारी बैंक सीतापुर गया था, बैंक मे भीड़ भाड़ की वजह से पैसे ना जमा हो पाने के कारण उक्त नगद रकम कों प्रार्थी अपने दोपहिया वाहन स्कूटी की डिक्की मे रखकर वापस अपने घर जा रहा था, बीच रास्ते मे प्रार्थी अपने चाचा के यहाँ रुका था बाद मे प्रार्थी अपने घर जाकर देखा तो प्रार्थी के स्कूटी मे रखे नगद रकम से 1 लाख 33 हजार रुपये कम होना पाया, जो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के स्कूटी वाहन के डिग्गी से 133000/- रुपये की उठाइगिरी कर ली गई हैं, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना सीतापुर मे अपराध क्रमांक 41/24 धारा 379 भा.द.वि.का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम द्वारा तकनिकी सहायता से मामले के आरोपी धर्मेन्द्र नट उम्र 42 वर्ष साकिन झकड़पुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से 8000/- रुपये नगद जप्त किया गया हैं चोरी की गई शेष रकम खर्च होना बताया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना सीतापुर से सहायक उप निरीक्षक नोहर साय मिंज, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण साहू, आरक्षक आलोक गुप्ता, धनकेश्वर यादव, पंकज देवांगन शामिल रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57