Advertisement

टीकाकरण केंद्र बढ़ाने में मैनपावर की कमी की दुहाई नही चलेगी- कलेक्टर

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सोमवार को निगरानी दलो की ऑनलाईंन बैठक में कोविड टीकाकरण एवं कोरोना संक्रमित गांवों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य अनुसार शतप्रतिशत शीघ्र टीकाकारण के लिए हर हाल में टीकाकरण केंद्र बढ़ाये। मैनपावर की कमी कोई आधार नही है ।पहले भी केंद्र बढ़ाये गए थे।उन्होंने कहा कि एनएनएम स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध कराए, डाटा एंट्री ऑपरेटर जिला प्रशासन व्यवस्था करेगा। मैनपावर की कमी की दुहाई न दें। कलेक्टर ने कहा कि नगर पंचायत लखनपुर और सीतापुर में एक या दो सेशन साइट ही बनाये गए है इससे टीकाकरण में तेजी कैसे आएगी। उन्होंने सभी बीएमओ को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बैठक में टीकाकरण बढ़ाने जो निर्देश दिए जा रहे है उसका पालन करें और टीकाकरण में तेजी लाएं। लापरवाही पर निलंबन की कार्यवाही भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में भी कम से कम 30 सेशन साईट प्रतिदिन निर्धारित करें। निगम प्रशासन प्रत्येक टीकाकरण साईट के लिए रणनीति बनाकर शत प्रतिशत टीकाकरण जमीनी स्तर पर पूर्ण करें। तैयार योजना को एक दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ साझा करें। कलेक्टर ने कहा कि निगम क्षेत्र में मितानिनो की सक्रियता कम हुई है इसे बढ़ाने की आवश्यकता है। मितानिन को पूरी शक्तियता के साथ लोगों को टीकाकरण केंद्र तक लाने निर्देशित करें। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को प्रति दिन प्रत्येक साइट पर 5.5 लोगो को टीकाकरण कराने का लक्ष्य दें और परियोजना अधिकारी इनकी मॉनिटरिंग कर लक्ष्य को पूरा करायें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने कहा कि टीकाकरण में तेजी लाने के लिए सभी जनपदों के सहकारी समितियों में भी टीकाकरण साईट बनाएं। टीकाकरण साईट के लिए जरुरी संसाधन स्वास्थ्य विभाग और जनपद सी.ई.ओ उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि गांव में टीकाकरण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने या समझाईश देने के दौरान पहले उन व्यक्तियों के पास जाएं जो बात मानने की स्थिति में हो। टीम पर किसी व्यक्ति के द्वारा अभद्रता या अमर्यादित व्यवहार किया जाता है तो उसकी शिकायत एसडीएम से करें। एसडीएम संबंधित पर कार्यवाही करेंगे। उन्होंने दरिमा थाना अन्तर्गत ग्राम मोतीपुर में टीम के सदस्यों पर अभद्रता किये जाने की शिकायत पर सम्बंधित व्यक्ति पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश एसडीएम को दिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57