Advertisement

एनएच सम्बंधी शिकायत निवारण के लिए लखनपुर में स्थापित्त होगा कंट्रोल रूम

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने मंगलवार को लखनपुर के पास निर्माणाधीन एनएच का निरीक्षण किया। उन्होंने बरसात में सुलभ आवागमन हेतु नए कार्य शुरू न कर जारी कार्य को पूरा कराने कहा। इसके साथ ही एनएच निर्माण कार्य से आवागमन में परेशानी या दुर्घटना संबंधी शिकायत दर्ज कर निराकरण करने हेतु लखनपुर मे 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश एनएच के अधिकारियो को दिए। कलेक्टर ने लखनपुर के सिंगीटाना से इंजीनियरिंग कॉलेज तक चल रहे एनएच निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शहर में सड़क के एक ओर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है अभी दूसरी तरफ की खुदाई बरसात में न करें। जहां पहले से खुदाई हुई है वहां जीएसबी एवं डीएसबी पूरा करायें। सड़क किनारे खुदाई की गई नाली में में ह्यूम पाईप लगाए ताकि लोगो को दुकान एवं घर से निकलने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि डायवर्सन सड़क को अवगामन योग्य बनाये ताकि बारिश में परेशानी न हो। एनएच पर दुर्घना या अन्य अप्रिय घटना होने की स्थिति में एनएच के कार्यपालन अभियंता और ठेका कंपनी के साइट इंजीनियर पर नामजद एफआईआर दर्ज कराने एसडीएम को निर्देशित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कम टीकाकरण पर सचिव को फटकार- कलेक्टर ने लखनपुर भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत लहपटरा और जयपुर ‘ख’ के टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लहपटरा केंद्र में कम टीकाकरण के लिए ग्राम पंचायत सचिव को फटकार लगाते हुए कहा कि हर केंद्र के लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लोगो को टीकाकरण केंद्र तक लाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन की टीम लगी हुई है। टीम से समन्वय कर ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराएं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनिकेत साहू, तहसीलदार  शिवानी जायसवाल, एनएच के कार्यपालन अभियंता वी के पटोरिया, सहायक अभियंता शती नितेश तिवारी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57