Advertisement

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतर राशि मिलने से प्रफुल्लित हैं किसान

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतर राशि मिलने से प्रफुल्लित हैं किसान

भानपुरी के कृषक उमाकांत कश्यप ने कहा किसान हितैषी है छत्तीसगढ़ सरकार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जगदलपुर// राज्य सरकार के कृषक उन्नति योजनान्तर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतर राशि 12 मार्च मंगलवार को किसानों के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की जाएगी,जिससे किसान प्रफुल्लित हुए हैं। इन किसानों ने छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसान हितैषी है जो उनकी मेहनत का पूरा प्रतिफल किसानों को दे रही है। बस्तर विकासखण्ड के बोड़नपाल निवासी आदिवासी कृषक उमाकांत कश्यप ने अपने बैंक खाते में एक लाख 37 हजार रुपए से अधिक की अंतर राशि मिलने की प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि अब इस राशि का उपयोग बैंक से ट्रैक्टर खरीदने हेतु लिये गये ऋण चुकाने के लिए करूंगा। उन्होंने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।
बोड़नपाल में लगभग 15 एकड़ कृषि भूमि के स्वामी किसान उमाकांत कश्यप बताते हैं कि इस साल 150 क्विंटल धान लैम्प्स में विक्रय किया,जिसकी करीब 3 लाख रुपए राशि सीधे बैंक खाते में मिली और अब अंतर की राशि मिल रही है। उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन में धान की उन्नत खेती के साथ ही रबी सीजन में नलकूप से सिंचाई कर करीब 5 एकड़ रकबा में मिर्ची की खेती करते हैं। जिसकी आय से 6 सदस्यीय परिवार का बेहतर भरण-पोषण कर रहे हैं। उमाकांत अपने बच्चों की शिक्षा पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो बच्चे तन्नू कश्यप एवं तेज प्रकाश को जावंगा स्थित आस्था गुरुकुल विद्यालय में पढ़ा रहे हैं,वहीं सबसे छोटा बेटा गौरव गांव के स्कूल में 6 वीं पढ़ रहा है। उमाकांत अपने खेती-किसानी के पेशे की बचत राशि और बैंक की सहायता से एक ट्रैक्टर भी खरीदे हैं,जिससे उन्हें खेती-किसानी में सहूलियत होती है। उमाकांत बताते हैं कि अभी मिलने वाली धान की अंतर राशि से ट्रैक्टर का ऋण अदा करने सहित घरेलू जरूरतें पूरी करूंगा।
ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजनान्तर्गत समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की अंतर राशि भुगतान के तहत 12 मार्च मंगलवार को प्रदेश के 24 लाख 72 हजार किसानों के बैंक खाते में 13 हजार 320 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की जाएगी। जिसके अंतर्गत बस्तर जिले के 39 हजार 55 किसानों के बैंक खाते में 224 करोड़ रुपए अंतर की राशि अंतरित की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47