छत्तीसगढ़जगदलपुरताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कृषक उन्नति योजनान्तर्गत 12 मार्च को जिले के 39055 किसानों को अंतर की राशि का किया जाएगा भुगतान

कृषक उन्नति योजनान्तर्गत 12 मार्च को जिले के 39055 किसानों को अंतर की राशि का किया जाएगा भुगतान

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जगदलपुर// छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषक उन्नति योजनान्तर्गत किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान का उपार्जन किया गया है। समर्थन मूल्य से अन्तर की राशि का अन्तरण 12 मार्च 2024 को किया जायेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जिला बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राशि का हस्तांतरण किया जायेगा, जिसका सीधा प्रसारण बस्तर जिले एवं विकासखण्ड मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम पीजी कॉलेज मैदान घरमपुरा जगदलपुर में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 10 हजार से अधिक किसानों की भागीदारी होगी। कार्यक्रम में जिले के 39055 किसानों से 47258 हेक्टर रकबे का 24 लाख 52 हजार क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदी केन्द्रों के माध्यम से उपार्जन किया गया है। जिसका समर्थन मूल्य से अन्तर की राशि प्रति एकड 19257 रूपये के मान से 224 करोड़ 87 लाख रूपये का भुगतान मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाना है। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जिले के लाभान्वित कृषकों से सीधे प्रसारण के माध्यम से संवाद भी करेंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!