Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रामनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रामनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

श्री रामलला दर्शन योजना के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभार

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां उनके निवास परिसर में छत्तीसगढ़ रामनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने रामलला दर्शन योजना की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हार्दिक आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री साय से कहा कि अयोध्याधाम में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने से छत्तीसगढ़ के सभी लोगों में अपार हर्ष है। छत्तीसगढ़ माता शबरी की भूमि है। यहां के कण-कण में प्रभु श्री राम व्याप्त हैं।  राज्य सरकार द्वारा सरकारी खर्च पर छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्याधाम की यात्रा कराई जा रही है। इस योजना से प्रभु राम के ननिहाल के लोगों को आयोध्या धाम के दर्शन का अनुपम अवसर मिल रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अयोध्याधाम के लिए श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन रवाना हो रही है। एक बार में लगभग 850 दर्शनार्थी प्रभु श्री रामलला के दर्शन को आयोध्या जा रहे हैं। इस यात्रा में श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन सहित सभी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के सभी श्रद्धालुओं को प्रभु श्री रामलला के दर्शन पूरे शासकीय खर्च पर करवाएगी।

इस अवसर पर रामनामी समाज से महेत्तर राम, रामबिलास, मसीराम, गंगाराम, शोभाराम, श्रीमती नंदिनी वर्मा, श्रीमती भूरी बाई सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47