Advertisement

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक प्राथमिकता से पहुंचाने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक प्राथमिकता से पहुंचाने के दिए निर्देश

बेमेतरा जिला के प्रभारी मंत्री साव ने ली अधिकारियों की बैठक

रायपुर//उप मुख्यमंत्री एवं बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज बेमेतरा कलेक्टोरेट में अधिकारियों की बैठक लेकर सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक प्राथमिकता से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को नई ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करते हुए अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने को कहा। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, विधायक दीपेश साहू और ईश्वर साहू भी बैठक में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में कहा कि बदलते समय के अनुरूप जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी अधिकारी नई सोच के साथ काम करें। कार्य को पूर्ण करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर दक्षता के साथ टीम के रूप में कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी अपने कर्तव्यों का इस प्रकार निर्वहन करें कि आपके कार्यों से आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़े। इससे सरकार पर भी लोगों का भरोसा बढ़ेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उप मुख्यमंत्री साव ने विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में जाकर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के फील्ड में जाने से कार्यों में गति आती है और उन्हें योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत पता चलती है। उन्होंने सरकार की विशेष प्राथमिकता की योजनाओं में गंभीरता से कार्य करने को कहा।

साव ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरुरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बेमेतरा ज़िला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार साहू और जिला पंचायत के सीईओ टेकचन्द्र अग्रवाल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47