Advertisement

उड़न दस्ता दल को दिया गया प्रशिक्षण

उड़न दस्ता दल को दिया गया प्रशिक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

महासमुंद// लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक के आदेशानुसार जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। जिन्हें विगत दिवस जिला पंचायत के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण देते हुए जिला मास्टर ट्रेनर श्री तोषण गिरि गोस्वामी ने बताया कि उड़नदस्ता का कार्य आदर्श आचार संहिता लागू होने के दिन से मतदान समाप्ति तक चलेगा। इनका काम मुख्यतः शिकायत आधारित होता है। मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए शराब, उपहार सामग्री या नकद राशि आदि का वितरण करने की शिकायत या सूचना मिलने पर इन्हें तुरंत छापामार कार्यवाही करनी होगी। इसके अलावा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर भी नजर रखनी होगी। इन्हें अपने द्वारा की गई समस्त कार्यवाहियों का कमेंट्री करते हुए वीडियोग्राफी करना आवश्यक है।
उड़न दस्ता दल द्वारा अपने द्वारा की कार्यवाही की रिपोर्ट प्रतिदिन संबंधित सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को निर्धारित प्रपत्र में देनी होगी। इसके अलावा जब्ती की कार्यवाही करने पर इलेक्शन सीज़र्स मैनेजमेंट सिस्टम मोबाइल एप के द्वारा भी इसकी जानकारी देनी होगी। प्रशिक्षण में इलेक्शन सुपरवाइजर श्री आर. के. बारले, जिला सूचना अधिकारी श्री देवेन्द्र साहू, सहायक प्रोग्रामर श्री नागेश साहू, प्रशिक्षण नोडल अधिकारी श्री नंदकिशोर सिन्हा उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57