Advertisement

जिले के उद्यानिकी बीज विक्रेताओं की बैठक संपन्न

जिले के उद्यानिकी बीज विक्रेताओं की बैठक संपन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उत्तर बस्तर कांकेर//बीज अनुज्ञा अधिकारी एवं सहायक संचालक उद्यान कांकेर की अध्यक्षता में 12 मार्च मंगलवार को सहायक संचालक उद्यान के सभाकक्ष में जिले के उद्यानिकी बीज विक्रेताओं की बैठक ली गई, जिसमें जिले के उद्यानिकी बीज विक्रेता उपस्थित हुए। बैठक में जिले के सभी उद्यानिकी बीज विक्रेताओं को समयावधि में बीज अनुज्ञा नवीनीकरण कराने, कृषकों को मानक स्तर के बीज उपलब्ध कराने तथा जिले में विक्रय किये जा रहे उद्यानिकी फसलों के बीजों का ऑनलाइन स्टॉक करने के लिए सहायक संचालक द्वारा निर्देशित किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि कृषकों को विक्रय किये जा रहे उद्यानिकी फसलों के बीज को संज्ञान में लेते हुए अनुज्ञा में शामिल कंपनियों का ही बीज विक्रय करें। यदि अन्य कंपनी के बीज विक्रय किये जा रहे हो तो उसे अनुज्ञा में शामिल कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अनुज्ञा के अतिरिक्त कंपनियों के बीज विक्रय करते पाया गया अथवा बीज अनुज्ञा की वैधता समाप्ति के उपरांत भी बीज विक्रय करते पाए जाने पर बीज अधिनियम अंतर्गत कार्यवाही किए जाने की बात कही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47