छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

सरगुजा औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष पद पर मृदु भाषी विनोद को दूसरी बार संघ सदस्यों ने बनाया अपना अध्यक्ष

सरगुजा औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष पद पर मृदु भाषी विनोद को दूसरी बार संघ सदस्यों ने बनाया अपना अध्यक्ष

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

सबको साथ में ले कर संघ सदस्य हित में करेंगे काम- विनोद अग्रवाल

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर-तीन वर्षीय सूरजपुर जिला औषधि विक्रेता संघ चुनाव में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी केमिस्टों ने दूसरी बार भी अपना नेता के रूप में विनोद अग्रवाल को भारी मत प्रदान कर अपने नेता पर भरोसा जताया ।
केमिस्ट एकता पेनल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने अपने सदस्यों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए हर मुसीबत में दो कदम आगे बढ़ कर कंधा से कंधा मिलाकर केमिस्ट साथियों का समस्या दूर करने का बात कही।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जानकारी के अनुसार अग्रवाल मेडिकल स्टोर विश्रामपुर के संचालक केमिस्ट विनोद अग्रवाल लगातार जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष चुने जाते रहे हैं इस बार भी इन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों की आसीन हुए ।यही नही इनके पैनल के सभी सदस्य प्रचंड बहुमत से विजई हुए। इस संबंध में बताया जाता है कि विनोद अग्रवाल जनवरी 2017 से जनवरी 2021 तक सचिव के पद पर निर्वाचित हुए थे 2021 से 2023 तक अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए और अब 2024 में दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इस संबंध में अपनी जीत के संबंध मे पूछे जाने पर बताया कि यह जीत मेरी नहीं हमारे सुदूर ग्राम क्षेत्र एवम शहरी क्षेत्र के केमिस् साथियों की है। यह जीत साथियों के बीच में रहने,उनकी समस्या हल करने एवं उनके बीच में सतत संपर्क करने का परिणाम है। हमारे भाइयों ने मुझे जैसा छोटा व्यक्ति पर अपना विश्वास व्यक्त किया हम उनके प्रति कृतज्ञ है। विनोद अग्रवाल ने कहा कि चुनाव के पश्चात सभी केमिस्ट एक साथ मिलकर प्रत्येक समस्या का निराकरण करने का हाल ढूंढेंगे, किसी से किसी का मतभेद नहीं होगा। हम सबको एक साथ लेकर चलेंगे, जो भी मतभेद था चुनाव के बाद हमारी कोशिश होगी कि न तो मनभेद हो और नहीं मतभेद ।हम सब साथी मिल जुल कर किसी भी समस्या से निपट सकते हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद अग्रवाल
(अग्रवाल मेडिकल विश्रामपुर) को 246 पड़े मतों में से 192 अनुज रजवाड़े को 45, सुरेश मित्तल बिश्रामपुर को शर्मनाक 9 मत मिले, सचिव के लिए अमूल्य चंद्र को 159,विकास अग्रवाल को को 172,पवन गर्ग को73 मत मिला था।कार्यक्रम को सफल बनाने दीपक मित्तल, अरविंद जायसवाल, राजेश जायसवाल, राजेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, मुकुल तायल ,मोहित अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, ब्रह्मदेव मोदी, बाबूलाल अग्रवाल, राकेश कुमार, आफताब जमाल, हसन, रूपेश पांडे ,नवीन ,नितिन ,राजेश्वर गुप्ता आदि का विशेष योगदान रहा
जिले के कुल 265 वोट में से वोट 246 वोट पड़े थे।दूर दूर से आए सभी सदस्यों जिसमे महिलाए भी शामिल थी ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पर्वेक्षक सुभाष गोयल और अजय अग्रवाल रायगढ़ की उपस्थी में चुनाव संपन्न हुआ।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!