Advertisement

नशे के विरुद्ध अभियान नवाबिहान के तहत कार्यवाही 01 आरोपी गिरफ्तार।

नशे के विरुद्ध अभियान नवाबिहान के तहत कार्यवाही 01 आरोपी गिरफ्तार।

सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान नवाबिहान के तहत कार्यवाही जारी, अवैध मादक पदार्थ गांजा उगाये जाने के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार।थाना लखनपुर पुलिस द्वारा मामले मे की गई सख्त कार्यवाही। आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा का पौधा 21 नग किया गया बरामद।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 13/03/24 को थाना लखनपुर पुलिस टीम को मुखबीर सूचना मिली कि संदेही तारिणी कुमार प्रजापति उम्र 33 वर्ष, निवासी बंधा थाना लखनपुर द्वारा स्वामित्व खेत चुल्हट नाला के किनारे सरई पेड़ वाला खेत खसरा नम्बर 340 जिसमें गेंहूं का फसल लगा है, फसल की उंचाई करीबर 02 फिट जिसमें बालियां लगी हुई है, खेत के बीच में अवैध मादक पदार्थ गांजा का पौधा तलाश करने पर मिला, संदेही के निशान पर गवाहों के समक्ष बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया, तथा गवाहों के समक्ष अवैध मादक पदार्थ गांजा का 21 नग पौधा बरामद कर पहचान कराई गई, गांजा पौधे के पत्तियों को देखकर तथा सूंघकर गांजा का पौधा होना पाया गया। तथा गवाहों के समक्ष कुल गांजे का 21 नग पौधा बरामद कर विधिवत् रूप से आरोपी के विरूद्व धारा 20(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर विवेचना में लिया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक नरेन्द्र जांगडे़, आरक्षक रंजीत मिंज, राकेश यादव, अमरेश दास शामिल रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05