Advertisement

भाजपा ने कवर्धा पालिका अध्यक्ष पद पर जनादेश के विपरीत जाकर कब्जा किया

भाजपा ने कवर्धा पालिका अध्यक्ष पद पर जनादेश के विपरीत जाकर कब्जा किया

रायपुर //प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय की सरकार बनने के बाद प्रदेश में लोकतंत्र का गला घोट जा रहा है. कवर्धा में बिना बहुमत के अपने अध्यक्ष का मनोनयन कर दिया तथा कांग्रेस पार्षद की सहमति के बिना पीआईसी का सदस्य बना दिया, जिसके खिलाफ में कांग्रेसी पार्षदों ने सीएमओ का घेराव भी किया। कवर्धा की जनता ने पालिका में कांग्रेस को 18 पार्षद के साथ बहुमत दिया है भरोसा किया है और भाजपा को 6 पार्षद देकर विपक्ष के लायक बनाया है. भाजपा जो आदतन लोकतंत्र की विरोधी है उसने सरकारी तंत्रो का दुरुपयोग करके पालिका की बहुमत के खिलाफ जाकर कवर्धा पालिका के अध्यक्ष पद पर अतिक्रमण किया है. और जोर जबरदस्ती कांग्रेस के पार्षद को बिना सहमति के सभापति बनाया है भाजपा का यह कृत्य बेहद निंदनीय हैं और तानाशाही हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद लोकतंत्र की चुनी हुई परिषदों को तोड़फोड़ कर हटाया जा रहा है, कई बार भाजपा के नेताओं ने सामाजिक तौर पर कहा है की पंचायत स्तर पर चुनाव नहीं होना चाहिए यानी लोकतंत्र के अधिकारों को वह छीनना चाहते हैं और मनोनयन करने की बात करके वह डिक्टेटरर्शिप स्थापित करना चाहते हैं. कवर्धा पालिका में भी भाजपा की तानाशाही रवैया नजर आई है जब वह लोकतंत्र के विपरीत जाकर मनमानी करते हुए बिना बहुमत के शासन शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए भाजपा पार्षद को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कवर्धा पालिका में हुई घटना को पूरे प्रदेश के लोगों को देखना और समझना चाहिए यह किस प्रकार से भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है और लाठी के दम पर सरकार चलाना चाहती है। कांग्रेस भाजपा के इस लोकतांत्रिक विरोधी चरित्र को पनपने नहीं देगी, कांग्रेस जनता की अदालत में भाजपा के इस चरित्र का पर्दाफाश करेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47