नवागढ़ पुलिस ने 8 जुआडियों से 3530 रूपये एवं तास किया जप्त
बेमेतरा – थाना नवागढ़ क्षेत्रांतर्गत गांगपुर रोड शराब भट्ठी के पास आम जगह नवागढ़ में 14 मार्च को कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहें हैं की सुचना पर थाना नवागढ़ पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही कर जुआडियों को पकडे। जिसमें 2 प्रकरण दर्ज कर 8 जुआडियों भागचंद महिलांग उम्र 38 साल, विनय हिरवानी उम्र 26 साल, रमेश हिरवानी उम्र 31 साल, धनुष हिरवानी उम्र 30 साल साकिनान मदनपुर थाना नवागढ, नरेन्द्र अनंत उम्र 33 साल ग्राम चकलाकुंडा, अजय गायकवाड उम्र 42 साल साकिन तिलकापारा नवागढ, राजा गायकवाड उम्र 28 साल ग्राम बेलदहरा, रूपचंद उम्र 32 साल ग्राम नवागांव महराजी थाना नवागढ जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 3530 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना नवागढ स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।












