Advertisement

गौसेवा आयोग अध्यक्ष डॉ.महंत रामसुंदरदास महाराज पहुँचे पामगढ़, शोकाकुल परिवार को दिये सांत्वना

 

आनंद केवट जिला ब्यूरो जांजगीर चांपा की रिपोर्ट…..

गौसेवा आयोग अध्यक्ष डॉ.महंत रामसुंदरदास महाराज पहुँचे पामगढ़,शोकाकुल परिवार को दिये सांत्वना

छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राजेश्री महन्त रामसुंदर दास जी अपने अल्प प्रवास में मंगलवार को पामगढ़ विश्रामगृह पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। ततपश्चात एनएसयूआई विधानसभा पामगढ़ के अध्यक्ष आकाश यादव के निवास पहुँचे ।जहाँ उन्होंने आकाश जी के दादाजी स्व.श्री ध्वजाराम यादव जी (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यादव समाज) के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर मृतात्मा की शांति हेतु प्रार्थना किये एवं वहाँ उपस्थित परिवार के ज्येष्ठ पुत्र राकेश यादव के साथ शैलेष, शैलेन्द्र, प्रदीप, पंकज और पत्रकार देवेंद्र यादव सहित समस्त परिवारजनों को सांत्वना दिए। इस दौरान महंत जी के साथ उनके सहयोगी एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरप्रसाद साहू पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पामगढ़ , राघवेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत, द्वारिका प्रसाद यादव, कल्याण बर्मन, तेरस यादव, उदल कश्यप, विजय यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी व थाना स्टाफ के अधिकारी मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47