Advertisement

जिले में पदस्थ पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के जारी किये गये कार्यविभाजन आदेश।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा जिले में पदस्थ पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के जारी किये गये कार्यविभाजन आदेश।

अमोलक सिंह ढिल्लो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा, रोहित शाह (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक अम्बिकापुर,अमित पटेल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अम्बिकापुर एवं राजेन्द्र मण्डावी अनुविभागीय अधिकारी सीतापुर को दी गई जिम्मेदारियां।

दिनांक 16/03/2024 को पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा जिले में पदस्थ पुलिस राजपत्रित अधिकारियों का कार्य विभाजन किया गया, समस्त अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गइ है।

अमोलक सिंह ढिल्लो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा को महिला थाना अम्बिकापुर, महिला सेल, यातायात शाखा, समस्त थाना/चौकी का पर्यवेक्षण, व्हीआईपी/व्हीव्हीआईपी सिक्युरिटी, कानून व्यवस्था, पुलिस कार्यालय, परिवार परामर्श केन्द्र एवं समय-समय पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सौंपे गये अन्य कार्य की जिम्मेदारी दी गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रोहित शाह (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक अम्बिकापुर को पर्यवेक्षण थाना अम्बिकापुर, थाना गांधीनगर, थाना मणीपुर, रक्षित केन्द्र अम्बिकापुर एवं समय-समय पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सौंपे गये अन्य कार्य की जिम्मेदारी दी गई।

अमित पटेल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अम्बिकापुर को पर्यवेक्षण थाना उदयपुर, थाना दरिमा, थाना लखनपुर, थाना अजाक अम्बिकापुर, चौकी केदमा, चौकी कुन्नी, सायबर सेल एवं समय-समय पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सौंपे गये अन्य कार्य की जिम्मेदारी दी गई।

राजेन्द्र मण्डावी अनुविभागीय अधिकारी सीतापुर थाना सीतापुर, थाना बतौली, थाना कमलेश्वरपुर, थाना लुण्ड्रा, थाना धौरपुर, चौकी रघुनाथपुर, चौकी केरजू एवं समय-समय पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सौंपे गये अन्य कार्य की जिम्मेदारी दी गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57