Advertisement

आगामी लोकसभा चुनाव व होली त्यौहार के मद्देनजर बैठक।

आगामी लोकसभा चुनाव व होली त्यौहार के मद्देनजर बैठक।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव व होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की ली गई बैठक।

सरगुजा//आज दिनांक 17/03/2024 को पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा अम्बिकापुर स्थित को-ऑर्डिनेशन सेण्टर अम्बिकापुर में जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों समेत थाना/चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, एवं आगामी होली त्यौहार के पूर्व पुलिस टीम को आपराधिक गतिविधियों मे शामिल रहने वाले व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउण्ड ओवर की कार्यवाही करने के साथ ही अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक लेकर शांति एवं सौहार्द्रपूर्वक माहौल बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

थाना/चौकियों के लंबित अपराध, लंबित शिकायत गुम इंसान, मर्ग जांच, शिकायत जांच की समीक्षा के साथ साथ लंबित मामलों के निराकरण की गति बढ़ाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये, साथ ही साथ टीम गठित कर थाने में अधिक से अधिक समंस-वारण्ट तामिली करने हेतु निर्देशित किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

थाना मे जप्तशुदा एवं लावारिस पड़े वाहनों की सूची अद्यतन कर परिवहन विभाग से समन्वय कर शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया, और अन्य जप्तशुदा वस्तुओं के बेहतर संधारण हेतु मालखाने के सत्यापन के निर्देश दिये गए।

मीटिंग दौरान थानों से बीसी रोल एवं एसएस रोल संधारण की जानकारी ली गई, और उन्हें आगामी चुनाव एवं त्यौहार के मद्देनजर थाना क्षेत्र में आने-जाने वाले मुसाफिरों की प्रतिदिन की सूची तैयार करने और पुलिस टीम द्वारा संदेहियों के फिंगरप्रिन्ट दर्ज करने की समझाईस दी गई।

बैठक के दौरान समस्त थाना/चौकी प्रभारियों से नये गुंडा बदमाश एवं निगरानी बदमाश खोलने की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई, साथ ही जो गुण्डा निगरानी बदमाश समय के साथ आपराधिक कृत्य से दूर हो चुके हैं ऐसे व्यक्तियों कों माफ़ी बदमाश की सूची मे दर्ज करने हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। गुण्डा बदमाश एवं निगरानी बदमाशों की सूची को अद्यतन कर जिलाबदर एवं एनएसए की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक दौरान समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारीगण एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारीगण उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57