एसपी ने चुनाव एवं त्यौहार के मद्देनजर समस्त अधिकारियों एवं प्रभारियों की ली बैठक

एसपी ने चुनाव एवं त्यौहार के मद्देनजर समस्त अधिकारियों एवं प्रभारियों की ली बैठक

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने सोमवार 18 मार्च को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीटिंग हाल में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना/चौकी प्रभारियों, चुनाव सेल, सभी शाखा प्रभारियों की आगामी लोकसभा चुनाव 2024 एवं होली त्यौहार नगर की परम्परा के अनुरूप शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने के संबंध में बैठक ली गई। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के समय मतदान केन्द्रों की अद्घतन स्थिति एवं आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अपराध नियंत्रण एवं लघुअधिनियम प्रकरणों की जानकारी ली। प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी थाना क्षेत्रों में अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं माइनर एक्ट की कार्यवाही करने, अपराध नियंत्रण हेतु मुखबीरी/सूत्रों को बनाये रखने, थाना/चौकी प्रभारियो को अवैध शराब बिक्री, अवैध मादक पदार्थ गांजा, जुआ, सट्टा एवं अन्य नशीली दवाओं पर कार्यवाही करने, ताकि अपराधों की रोकथाम की जा सके। न्यायालय द्वारा जारी समंस वारंटो की तामीली शत प्रतिशत करने, स्थाई वारंटों की तामिली शीघ्र करने, महिला एवं बच्चो संबंधी अपराधों का निराकरण करने, वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दी गई विवेचना संबंधी बारिकियों पर विशेष रूप से ध्यान देने कहा तथा कार्यवाही में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरतने निर्देश दिए। धारा 107, 116 (3), 109, 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने, पेंशनदारान, 173 (8) के तहत आबकारी एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी एवं 299 के फरार आरोपियों को भी तस्दीक करने, लघु अधिनियम, जिला बदर एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही करने, लंबित संमंस, लंबित वारंट व ऑपरेशन ईगल अभियान चलाकर स्थायी वारंट की तामिली किये जाने तथा संपत्ति सम्बन्धी अपराधों के आदतन आरोपियों पर पैनी नजर रख सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
अगामी होली त्यौहार में विशेष सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये अपने अपने थाना क्षेत्रों में यदि किसी प्रकार के असामाजिक तत्व हैैं तो उन संदिग्ध निगरानी बदमाशों पर निगाह रखने तथा आवश्यकतानुसार उचित कानूनी कार्यवाही करने निर्देशित किया। होली में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए लगातार पुलिस पेट्रोलिंग करने, होलिका दहन सुरक्षित एवं खुले स्थान पर हो, आसपास बिजली के तार, पैरावट, भूसा, सकरी गलियों में न किया जाय। इसके अलावा बीच सडक पर भी होली न जलाए, जिससे यातायात एवं दुर्घटना से बचा जा सके। थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने, बैठक में होली त्यौहार में शहर की सामाजिक सदभावना को हर हाल में बनाए रखने का आग्रह भी उपस्थित लोगों से करने, त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने निर्देश दिए। होली पर्व के दौरान सोशल मीडिया में किसी भी प्रकार से धार्मिक, राजनितिक, सामाजिक द्वेष को बढाने वाले ऐसी कोई संदेशों को फॉरवर्ड न करें और साथ ही अपने आस – पास के लोगों को ऐसा करने से रोकने की अपील की गई।
असामाजिक तत्वों एवं निगरानी बदमाशों, गुण्डों,शराब पीकर हुल्लड/मारपीट करने वालों के विरूद्ध ठोस प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाने, शस्त्रों को लाने ले जाने पर निर्वाचन अवधि में प्रतिबंधित करने, मतदान केंद्रों की सुरक्षा एवं संचार व्यवस्था करने, प्रत्येक मतदान केन्द्रों की संपूर्ण व्यवस्था की जानकारी ली जावे। कमी होने पर संबंधितों को अवगत कराकर दुरूस्त कराया जाना सुनिश्चित करने, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए अपने थाना क्षेत्र में स्वयं थाना प्रभारी को भ्रमण करने एवं निगरानी बदमाश, माफी एवं गुण्डा बदमाशो, सजायाब, सस्पेक्ट की चेकिंग करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उपरोक्त बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू सहित चुनाव सेल, सायबर सेल व जिलें के अन्य शाखा प्रभारी, समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं डीएसबी, डीसीबी प्रभारी सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।