लोकसभा निर्वाचन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

लोकसभा निर्वाचन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

बेमेतरा – आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 को व्यवस्थित/शांतिपूर्ण सम्पन्न एवं संचार, सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए चुनाव आयोग एवं राज्य नोडल अधिकारी (पुलिस) मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार आज 18 मार्च को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीटिंग हाल में जिले के समस्त थाना/चौकी, समस्त शाखाओं एवं कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों एवं थाना/चौकी में गठित चुनाव सेल टीम को आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा के मीटिंग हाल में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना/चौकी प्रभारियों, चुनाव सेल, सभी शाखा प्रभारियों की बैठक ली। जहां बेमेतरा पुलिस द्वारा आगामी लोकसभा 2024 चुनाव में पुलिस की कार्य योजना और पुलिस की ड्यूटी के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान एसपी बेमेतरा आचार संहिता के पालन एवं पुलिस की निष्पक्ष कार्यशैली के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देकर निर्देश दिये। जिसमें आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संबंधी प्रशिक्षण दी गई। जिसमें मतपेटी एवं स्ट्रांग रूम सुरक्षा, संचार उपकरण की जांच कराकर सुनिश्चित कर ले कि सभी उपकरण ठीक स्थिति में है यदि कनेक्टिवीटी में कोई समस्या हो तो अभी से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर दुरूस्त कराने, चुनाव नियंत्रण कक्ष मीडीया के साथ सतत संपर्क में रहकर समस्याओं के संबंध में सूचना प्राप्त कर आवश्यक मदद भेजना सुनिश्चित करने, असामाजिक तत्वों यथा निगरानी बदमाशों, गुण्डों,शराब पीकर हुल्लड/मारपीट करने वालों के विरूद्ध ठोस प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाने, शस्त्रों को लाने ले जाने पर निर्वाचन अवधि में प्रतिबंधित करने, मतदान केंद्रों की सुरक्षा एवं संचार व्यवस्था करने, प्रत्येक मतदान केन्द्रों की संपूर्ण व्यवस्था की जानकारी ली जावे। कमी होने पर संबंधितों को अवगत कराकर दुरूस्त कराया जाना सुनिश्चित करने, पोलिंग बूथों में आदर्श आचार संहिता का कडाई से पालन सुनिश्चित करने एवं आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के संबंध में चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की कडाई से पालन किये जाने के संबंध में बेमेतरा जिलेें के राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियो एवं विभिन्न शाखाओं व कार्यालयों में कार्यरत अधि./कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।
आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु अपने थाना क्षेत्र में स्वयम थाना प्रभारी को भ्रमण करने एवं निगरानी बदमाश, माफी एवं गुण्डा बदमाशो, सजायाब, सस्पेक्ट की चेकिंग कर ताकि चुनाव के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे एवं अन्य चुनाव संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उपरोक्त प्रशिक्षण में अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू सहित चुनाव सेल, सायबर सेल व जिले के अन्य शाखा प्रभारी सहित समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं अधि./कर्मचारीगण उपस्थित रहें।