स्वीप कार्यक्रम के तहत बैठक का किया गया आयोजन

स्वीप कार्यक्रम के तहत बैठक का किया गया आयोजन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

सूरजपुर// जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत बैठक रखी गई थी। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 मद्देनजर सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने, निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता प्राप्त करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक आयोजित किया गया। कलेक्टर ने सभी विभागों के समन्वय से शत प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप की गतिविधि को त्योहारों में शामिल करने, महिला, बच्चों, दिव्यांगजनों सभी वर्गों को मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता के लिए नवाचार करने और जागरूकता की शपथ दिलाने कहा। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।