Advertisement

स्वीप रंगोली में प्रीति प्रथम, रिया को दूसरा और भामिनी को तीसरा पुरस्कार

स्वीप रंगोली में प्रीति प्रथम, रिया को दूसरा और भामिनी को तीसरा पुरस्कार

रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को मतदान हेतु किया गया प्रेरित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरबा /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी के निर्देशानुसार तथा महाविद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज 27 मार्च को शासकीय इंजीनियरिंग विश्वेश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के स्वीप इकाई द्वारा स्वीप रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। आज के इस प्रतियोगिता में प्रीति सिदार ने प्रथम स्थान, रिया बंजारे ने द्वितीय एवं भामिनी सिदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आगामी लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां जैसे स्वीप रंगोली, नाटक, गीत, वाद-विवाद का आयोजन महाविद्यालय में आयोजित की जा रही है, इसी के अंतर्गत महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं अनिवार्य मतदान का आकर्षक एवं प्रेरणायुक्त रंगोली बनाकर संदेश दिया कि “वोट हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है, हमारा वोट हमारा ताकत है। ”रंगोली में 18 वर्ष पूरी करने वाले नए मतदाता द्वारा वोट देना, स्याही लगी हुई बाये हाथ की तर्जनी ,मतदान केंद्र, बैलेट बटन को चित्रित कर युवा मतदाताओं को जागरूक करते हुए “निर्वाचन आयोग के उद्देश्य को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
महाविद्यालय के स्वीप नोडल अधिकारी एवं प्राणीशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बलराम कुर्रे ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि बच्चों हमें आगामी चुनाव में निश्चित रूप से वोट देना है एवं अन्य मतदाताओं को भी मतदान हेतु प्रेरित करना है।हमें प्रयास करना है कि कोई भी मतदाता वोट करने से वंचित न हो। स्वीप रंगोली प्रतियोगिता को सफल बनाने में महाविद्यालय के सहा. प्राध्यापक कन्हैया सिंह कँवर, लोकेश्वरी, राजकुमार देवांगन, रमन जोशी एवं विद्यार्थियों में रिया बंजारे, प्रीति सिदार ,भामिनी सिदार, गुनगुन केशरवानी, सना, मधु राठौर, प्रियंका चौहान, निशा खूंटे, गीतांजलि, आरती धीवर आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57