Advertisement

नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित कर चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित कर चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

कोरबा // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। आज छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया गया। कार्यक्रम में शासकीय पीजी महाविद्यालय कोरबा की प्राचार्या डॉ. साधना खरे, मुख्य अभियंता की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान का महत्व बताते हुए मतदान करने शपथ दिलाई गई। इसी तरह स्व. प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैंसमा एवं हसदेव एजुकेशन कॉलेज आमापाली में कोरबा में नारा लेखन प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

हमारा वोट हमारा अधिकार : डॉ. हेमंत सचदेव –
डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व में आज शासकीय इंजीनियरिंग विश्वेश्वरैया स्नात्कोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. साधना खरे एवं बलराम कुर्रे महाविद्यालय स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारी एवं सहायक प्रध्यापक कि उपस्थिति में ’’स्वीप की गतिविधियॉ संचालित कर मतदाताओं को कैसे जागरूक किया जाए’’ के विषय में बताया गया और सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य ने मतदान के महत्व को समझाते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को जागरूक किया। इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक डॉ. हेमंत सचदेवा ने कहा कि हमें निश्चित रूप से मतदान करना चाहिए। हर भारतीय को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए, एक जिम्मेदार मतदाता ही सभी में जागरूकता ला सकता है। हमें वोट देनें का अधिकार है इसका हमें उपयोंग भी करना चाहिए। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव कंसल, एल.एन. सूर्यवंशी, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी, मुख्य रसायनज्ञ सह वरिष्ठ कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिदार एवं बडी़ संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57