कोरबाछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Trending

कोरबा के ग्राम सखोदा में 4G टावर स्थापना की प्रक्रिया शुरू, 6 मार्च तक आपत्ति आमंत्रित

कोरबा: आकांक्षी जिला योजना के तहत ग्राम सखोदा, पोंडी-उपरोड़ा में 4G कनेक्टिविटी हेतु भूमि अधिपत्य प्रक्रिया शुरू, 6 मार्च 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित।

कोरबा के ग्राम सखोदा में 4G कनेक्टिविटी हेतु भूमि अधिपत्य प्रक्रिया शुरू, 6 मार्च तक आपत्ति आमंत्रित

कोरबा | 20 फरवरी 2026 |अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नक्सल अभियान, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा आकांक्षी जिला योजना के अंतर्गत ग्राम सखोदा, पहाड़ नंबर 20, राजस्व निरीक्षण मंडल कोरबी, तहसील पोंडी-उपरोड़ा में 4G मोबाइल कनेक्टिविटी स्थापित करने हेतु चिन्हांकित भूमि के आधिपत्य प्रदाय संबंधी पत्र प्राप्त हुआ है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

इस संबंध में ग्राम सखोदा के समस्त संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि यदि उक्त भूमि पर किसी प्रकार का दावा अथवा आपत्ति हो, तो वे 06 मार्च 2026 तक न्यायालयीन समयावधि में उपस्थित होकर अपना दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

तय समय के बाद स्वीकार नहीं होगी आपत्ति

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त किसी भी दावा अथवा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। अतः संबंधित व्यक्ति समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें।


दूरस्थ क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

इस पहल से पोंडी-उपरोड़ा क्षेत्र के दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित इलाकों में डिजिटल कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, जिससे आमजन को संचार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!