Advertisement

लोकसभा चुनाव के लिये कार्यकर्ता संकल्प लेकर जुट जाएं : अजय जम्वाल

लोकसभा चुनाव के लिये कार्यकर्ता संकल्प लेकर जुट जाएं : अजय जम्वाल

भाजपा कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समति की बैठक

रायपुर। भाजपा कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समति की बैठक गुरुवार भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए लोकसभा चुनाव जीतने के लिए हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में मिले मतों के प्रतिशत को बढ़ाने के लिये बूथ स्तर पर कार्य करने जुट जाएं। छत्तीसगढ़ की जनता को मोदी जी की गांरटी पर पूरा भरोसा है और वातावरण भाजपा के पक्ष में नजर आ रहा है। जनता को भाजपा पर विश्वास है पर हमें पूरी ताकत से कार्य करना होगा।

जम्वाल ने कहा कि देश में 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव बड़ा महत्वपूर्ण है। ये चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला है। देश की हर लोकसभा सीट भाजपा के लिए महत्वपूर्णं है। मोदी जी के 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प है जिसमें हम सभी को अपना 100 प्रतिशत देना है। आत्मनिर्भर भारत बनाने के साथ ही भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में अग्रसर करना है। उन्होंने कहा कि हमें केंद्रीय संगठन की ओर से विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव में जो कार्यक्रम दिए गए थे उस पर फोकस करते हुए लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर पर कार्यक्रम तय करना होगा। मोदी की एक एक गारंटी को प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार पूरा कर रही है। दूसरी ओर हमारा दायित्व है कि हम सभी मोदी जी के नारे अब की बार मोदी सरकार, अब की बार 400 पार और मैं हूं मोदी का परिवार का नारा लगाते चुनाव में रिकार्ड मतों से जीतने का संकल्प लेकर काम करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि संगठन ने लोकसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम तय कर लिया है। बूथ से लेकर मंडल तक कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से चुनाव में जुटना होगा। बूथ स्तर पर हमें 10 फीसदी वोट बढ़ाने पर फोकस करना है।

बैठक में सांसद सुनील सोनी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, विधायक धरसीवां अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा, लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा,जिला प्रभारी अशोक पांडेय, भाजपा ग्रामीण रायपुर जिलाध्यक्ष श्याम नांरग,पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, नवीन मार्कंडेय, संजय ढीढी, डॉ. किरण बघेल सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47