Advertisement

गृह मंत्री विजय शर्मा का होली मिलन समारोह में ज्ञापन लेना आचार संहिता का उल्लंघन

गृह मंत्री विजय शर्मा का होली मिलन समारोह में ज्ञापन लेना आचार संहिता का उल्लंघन

साय सरकार के मंत्री होली मिलन समारोह के बहाने अधिकारियों को बंगला बुलाकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे

राज्य निर्वाचन आयोग बताये क्या आदर्श आचार संहिता सिर्फ विपक्ष दल के नेताओं पर लागू है

रायपुर /27 मार्च 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय सरकार के मंत्री आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं और राज्य निर्वाचन आयोग आंख मूंद कर बैठी हुई है। मंत्रियों के बंगलो में रोज विभागीय अधिकारी कर्मचारी क्यों जा रहे हैं? मंत्री विभागीय अधिकारियों को बुलाकर मतदाताओं को प्रलोभित करने क्या निर्देश दे रहे हैं? गृह मंत्री विजय शर्मा होली मिलन समारोह में जाते हैं और जनता उन्हें वहां मूलभूत समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौप सकती है। क्या यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है क्या यह चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने का मामला नहीं है और लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है, आखिर राज्य निर्वाचन आयोग इस पर कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता सिर्फ विपक्षी दल के नेताओं पर लागू किया है विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ झूठे प्रकरण बनाए जा रहे हैं और सत्ताधारी को दल खुली छूट दे दी गई है। जिस प्रकार से होली मिलन के बहाने मंत्रियों के बंगलो में विभागीय अधिकारी पहुंच रहे हैं। इसका राज्य निर्वाचन आयोग को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए और मंत्री के बंगला में चक्कर लगाने वाले अधिकारियों को चुनाव कार्यो से दूर करना चाहिए। पुलिस विभाग, वन विभाग, खाद्य विभाग, आबकारी विभाग सहित हर विभाग के बड़े अधिकारी मंत्रियों के बंगला में तैनात हैं। राज्य निर्वाचन आयोग को आबकारी विभाग को अपने नियंत्रण में लेना चाहिए और शराब दुकानों में चिल्हर में बेचने के लिए थोक में कितनी शराब की पेटियां आ रही है, किस कंपनी से आ रही है इसका भी हिसाब किताब करना चाहिए?

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47