छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

गृह मंत्री विजय शर्मा के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत किया

गृह मंत्री विजय शर्मा के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत किया

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर//छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री विजय शर्मा जी के द्वारा होली मिलन समारोह के माध्यम से आम नागरिकों से ज्ञापन लिये जाने की शिकायत कांग्रेस विधि विभाग ने मुख्य चुनाव आयुक्त से किया।
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में सम्पुर्ण भारत में आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य के गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के द्वारा होली मिलन समारोह के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा (राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र) के नागरिको से खुलेआम ज्ञापन लेना आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। जिसका विरोध छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी विधि विभाग करती है।
प्रायः देखा जा रहा है कि, छत्तीसगढ़ शासन के अन्तर्गत आने वाले पुलिस विभाग, वन विभाग, खाद्य विभाग, आबकारी विभाग आदि अधिकांश विभागां सें संबधित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारियों जो कि छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीयां के बंगलां मे तैनात है एवं प्रतिदिन मंत्रीयों के बंगलों में आवाजाही की जा रही है जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इस प्रकार जो भी विभागीय अधिकारी/कर्मचारी जोकि मंत्रीयोंं के बंगलो में आना जाना कर रहे है उन अधिकारियां/कर्मचारियों को चुनाव कार्यो से दुर करने की आवश्यकता है ताकि निष्पक्ष चुनाव छत्तीसगढ राज्य़ में हो सके।
अतः निवेदन है कि उपरोक्त विषयों पर तत्काल रोक लगाते हुये समुचित कार्यवाही किये जाने की कृपा की जाये।
ज्ञापन सौपने वाले में कांग्रेस विधि विभाग प्रदेश अध्यक्ष देवा देवांगन, अंकित कुमार मिश्रा, मनोज कुमार सोनकर उपस्थित थे।  

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!