Advertisement

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी महाविद्यालय में मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान हेतु दिलाई गई शपथ

लोकसभा निर्वाचन 2024 : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी महाविद्यालय में मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान हेतु दिलाई गई शपथ

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

अम्बिकापुर// मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी नूतन कुमार कंवर के नेतृत्व में जिले में लगातार मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने हेतु स्वीप अंतर्गत अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी महाविद्यालय अम्बिकापुर में समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कैम्पस एम्बेसडरों को लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत- प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई। प्राध्यापक एवं स्वीप नोडल सुशील कश्यप ने छात्र-छात्राओं एवं नवीन मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वे अपने परिजनों के साथ-साथ, आस-पड़ोस, ग्राम के सभी मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करें।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05