Advertisement

07 अप्रैल तक भरे जाएंगे नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए फार्म

07 अप्रैल तक भरे जाएंगे नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए फार्म

13 जून को होगी प्रवेश परीक्षा, बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में मिलेगा प्रवेश

अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट पर 07 अप्रैल तक ऑनलाईन कर सकेंगे आवेदन

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

अम्बिकापुर// छत्तीसगढ़ में शासकीय और निजी कॉलेजों में वर्ष 2024-25 शैक्षणिक सत्र में स्नातक नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 अप्रैल 2024 निर्धारित कर दी गई है। बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in और vyapamaar.cgstate.gov.in/ पर ऑनलाईन 07 अप्रैल तक भर सकते है। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 13 जून 2024 को आयोजित होगी।
व्यावसायिक परीक्षा मण्डल के संयुक्त नियंत्रक श्री जे. सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन कोई परीक्षा शुल्क अभ्यर्थियों से नहीं लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाईन आवेदन भरने के बाद 08 अप्रैल से 10 अप्रैल तक त्रुटि सुधार की सुविधा भी रहेगी। स्कूटनी एवं प्रवेश प्रक्रिया छत्तीसगढ़ नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रवेश नियम 2019 और संशोधन नियम 2022 के प्रावधानों के तहत की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी, काउसलिंग, आवंटन आदि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in और vyapamaar.cgstate.gov.in/ पर प्राप्त की जा सकती है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05