देवरबीजा पुलिस ने कोचिये से 18 पौवा शराब किया जप्त

देवरबीजा पुलिस ने कोचिये से 18 पौवा शराब किया जप्त

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बेमेतरा – पुलिस चौकी देवरबीजा को 30 मार्च को सूचना मिला कि ग्राम रौद्रा के राजू साहू नामक व्यक्ति अपने दुकान के पीछे अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर मौके पर पहुच कर सूचना के अधार पर कार्यवाही किया गया। जिसमें पुलिस चौकी देवरबीजा थाना बेमेतरा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने का 1 प्रकरण दर्ज कर 1 कोचिये राजू साहू पिता मनहरण साहू उम्र 34 साल साकिन रौद्रा पुलिस चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। कोचिये से कुल 18 पौवा अंग्रेजी शराब किमती 2160 रूपये, बिक्री रकम 240 रूपये, कुल जुमला रकम 2400 रूपये,को जप्त कर वैधानिक कार्यावाही किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी सउनि डीएल सोना, प्रधान आरक्षक देवनारायण तिवारी एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।