Advertisement

रायपुर लोकसभा अंतर्गत तीन विधानसभाओं की महिला मोर्चा की आवश्यक बैठक संपन्न

रायपुर लोकसभा अंतर्गत तीन विधानसभाओं की महिला मोर्चा की आवश्यक बैठक संपन्न

लोकसभा चुनाव हेतु बैठक में दिए गए आवश्यक मार्गदर्शन

देश आज मोदी में हो चुका है- सुनील सोनी

रायपुर। रायपुर लोकसभा अंतर्गत आज रायपुर जिले के तीन विधानसभाओं की महिला मोर्चा की आवश्यक बैठक लोकसभा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि आज पूरा देश मोदीमय हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश तेजी से विकसित राष्ट्र बने की ओर अग्रसर है। आगामी लोकसभा चुनाव में हमें रायपुर सहित छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा क्षेत्र में जीत हासिल कर केंद्र में मोदी जी की सशक्त सरकार बनानी है ताकि पिछले दो कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो काम किए हैं उससे भी बड़े काम उनके तीसरे कार्यकाल में होना है। छत्तीसगढ़ में डॉ रमन सिंह जी की सरकार ने जो विकास के कार्य किए थे वह कार्य 2018 से 2023 के बीच में पूरी तरह से बाधित हो चुका था। जिसे भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में पुनः ही बनते ही गति देने का काम कर रही है। और मोदी की गारंटी में जो वादे किए थे उनके अधिकांश वादे 100 दिन में ही पूरी हो गए हैं। हमें जनता के बीच जाकर प्रधानमंत्री के 10 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां को जनता के बीच पहुंचना है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

रायपुर लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा ने महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है और उन योजनाओं का लाभ प्रदेश सहित पूरे देश की महिलाओं को मिल रहा है। इस अवसर पर लोकसभा के संयोजक श्री अशोक बजाज जी ने कहा उज्ज्वला योजना से लेकर मातृत्व वंदना योजना सहित लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33% आरक्षण से लेकर पंचायत चुनाव में 50% भागीदारी महिलाओं की होगी। वहीं दूसरी और प्रदेश की भाजपा सरकार है जो अपनी वादे के मुताबिक प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह देने का वादा किया था उसकी भी शुरुआत भाजपा की प्रदेश सरकार ने विगत 10 मार्च को कर दी है। हमें जनता के बीच केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां एवं महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर जनता को जागरूक करने एवं कांग्रेस की महिला विरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाना है।

इस अवसर में श्रीमती मीनल चौबे ने कहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच दूरगामी सोच है वह अपने पहले कार्यकाल से ही महिलाओं की सुरक्षा स्वास्थ्य संबंधी सहित अनेक विषयों को लेकर अनेक योजनाएं बनाए हैं। भाजपा की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए रेडी टू इट निर्माण का कार्य महिलाओं को सौंपा था जिसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने छीन कर प्रदेश की महिलाओं को बेरोजगार करने का काम किया था। आगामी लोकसभा चुनाव में हमें भ्रष्ट कांग्रेस और उनके गठबंधन के दुष्प्रचार से हमें बचना है और प्रदेश की महिलाओं को इसे अवगत भी करना है। हमें रायपुर लोकसभा में बड़े अंतर से जीत के साथ छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा सीटों में कमल खिलाना है।

इस दौरान बैठक में रायपुर लोक सभा की चुनाव कमिटी के महिला संपर्क प्रमुख श्रीमती मीनल चौबे, श्रीमती अंबिका यदु, डॉ. किरण बघेल , तथा रायपुर लोकसभा क्षेत्र की महिला मोर्चा की पदाधिकारी ममतासाहू सीमासाहू, श्रद्धा मिश्रा श्रद्धा मिश्रा कृतिका जैन मिली बनर्जी,सुजाता सुमन सिंह नीलम सिंह , शैलेंद्र परखनिया,अर्चना शुक्ला,मौजूद रही।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05