Advertisement

हत्या का प्रयास करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

हत्या का प्रयास करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत प्रकरण के आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी लगातार एवं तेजी की जा रही है। इसी क्रम में थाना बतौली पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तारी की गई है, एवं आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त की गई।

मामले का विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 31/03/2024 को प्रार्थिया धनकुंवर पिता स्व. पिलु सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी कटनईपारा, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा के द्वारा थाना में इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि वह अपने देवर बेटा प्रमोद सिंह के साथ अपनी बेटी सोभावती के जेठानी के दशकर्म में शामिल होने के लिए आई थी, करीब 04 बजे लगभग चंदनपान के दौरान प्रार्थिया घर के अन्दर बैठी थी। कि उसका दामाद प्रेमनाथ उसे बाहर निकाल दिया, अन्दर से घर का दरवाजा बंद करके उसकी बेटी सोभावती को टांगी से सिर में प्राणघातक हमला कर गिरा दिया। जिससे आह्ता सोभावती जमीन पर गिरी हालत में खून से लथपथ थी, और उसका आरोपी दामाद दरवाजा खोलकर भाग गया। इस दौरान वहां मौजूद गवाहों की मदद से बेहोशी हालत में ही आह्ता का अस्पताल ले जाया गया। जिसपर से थाना बतौली में सदर धारा 307 भादसं का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

मामला पंजीबद्व उपरांत घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं मौजूद गवाहों के कथन के आधार पर आरोपी प्रेमनाथ सिंह पिता खुलन सिंह, उम्र 47 वर्ष, निवासी बिरिमकेला, थाना बतौली, जिला सरगुजा का पता-तलाश की जाकर पुलिस हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया। जिसके कब्जे से आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त टांगी को जप्त किया गया, और विधिवत् रूप से गिरफ्तारी उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना बतौली से प्रधान आरक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, फलेन्द्र पैंकरा आरक्षक राजेश खलखो, एहसान फिरदौसी, अशोक भगत, रामदेव, भगलू राम पैंकरा, गजानन सिंह महिला आरक्षक मेरीक्लारेट सैनिक बजरंग, रामभरोस, सीताराम इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05