Advertisement

साय सरकार में माता बहनों से ठगी लगातार जारी- दीपक बैज

साय सरकार में माता बहनों से ठगी लगातार जारी- दीपक बैज

रायपुर// प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि माताओं, बहनों के खाते में महतारी वंदन की दूसरी किस्त अभी तक नही पहुंची, सरकार खाते में पैसा डालने की केवल बयानबाजी कर रही, पैसा नही डाल रही है। विष्णुदेव साय की सरकार ने साबित किया है कि झूठ, लफ़्फ़ाज़ी और वादाखिलाफी ही मोदी की गारंटी है। डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ का केवल शोषण कर रही है। महतारी वंदन के नाम पर प्रदेश के 1 करोड़ 4 लाख महिला मतदाताओं में से अधिसंख्यक महिलाओं का इंतजार अब तक खत्म नही हुआ है। 18 से 21 वर्ष की विवाहित महिलायें पूरी तरह से ठगी गई, यही नहीं जिन्हे पात्र बताया उनका पैसा भी खातों में अब तक नही आये। ऐसे हितग्रहियों की बड़ी संख्या है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार महतारी वंदन योजना में छल कपट खेल बंद करे, उनका उपहास न उड़ाये बल्कि सीधा 3 महीने की बकाया 3000 रु की राशि खाता में जमा कराये। महतारी वंदन योजना की किस्त की राशि के साथ पूर्व से जिन महिलाओं को वृद्धा पेंशन एवं परित्यक्ता पेंशन की 500 रु की राशि मिल रही थी उन पेंशनधारियों को 4 महीने का पेंशन राशि 2000 रु और महतारी वंदन योजना 3000 रु की किस्त मिलाकर एकमुश्त 5000 रु दें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सरकार बनते ही महिलाओं के खाता में 1 हजार रु. महीना ट्रांसफर करने का वादा किया था, दिसंबर माह में साय सरकार का गठन हो गया है और अभी जनवरी-फरवरी, मार्च और अप्रैल 5 माह हो चुका है और मात्र एक महीने की 1000 रु. राशि महिलाओं को दी गई है. यह महिलाओं के साथ धोखा और छल हैं. प्रदेश के 70 प्रतिशत महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश के गरीब महिलाओं को 1 लाख रु. सालाना सीधा ट्रांसफर किया जाएगा. यानि महिलाओ को हर महीना लगभग 8333 रु एवं 5 साल में गरीब महिलाओं के खाते में 5 लाख रु. राशि कांग्रेस की सरकार दर्ज जमा करवाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47