Advertisement

लोकसभा निर्वाचन 2024 – 23 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र किया जमा

लोकसभा निर्वाचन 2024- 23 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र किया जमा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजनांदगांव //लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव के लिए 23 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी देवलाल सिन्हा (सोनवंशी), इंडियन नेशनल कांगे्रस के अभ्यर्थी भूपेश बघेल, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी संतोष पाण्डेय, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी श्री नरेश मोटघरे, शक्ति सेना (भारत देश) के अभ्यर्थी श्री नारद प्रसाद निषाद, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अभ्यर्थी श्री रमेश राजपूत, न्याय धर्म सभा के अभ्यर्थी रामफल पाटिल, हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी ललिता कंवर, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी लाखन सिंह टंडन, लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी के अभ्यर्थी श्रीकान्त कासेर तथा निर्दलीय अभ्यर्थी अजय पाली, गजेन्द्र साहू, त्रिवेणी पडोती, दाऊ सिंह चौहान, बसंत कुमार मेश्राम, भुवन साहू, महेन्द्र कुमार साहू,रमेश यादव, रेखचंद मण्डले, विशेष धमगाये, सच्चिदानंद कौशिक, एएच सिद्दीकी, सुखदेव सिन्हा शामिल हैं। आज 11 अभ्यर्थियों ने 13 नाम निर्देशन पत्र जमा किए। कुल 244 नाम निर्देशन पत्र लिए गए।
नामांकन पत्रों की संवीक्षा शुक्रवार 5 अप्रैल 2024 को सुबह 11 बजे से की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि सोमवार 8 अप्रैल 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक है। मतदान शुक्रवार 26 अप्रैल 2024 को होगी। पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक एवं मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संपन्न होगा। मतगणना मंगलवार 4 जून 2024 को सुबह 8 बजे से होगी। गुरूवार 6 जून 2024 के पूर्व निर्वाचन संपन्न होगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47