Advertisement

लोकसभा निर्वाचन 2024: ट्रांसजेंडर्स ने लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान देने के लिए एक स्वर में दी सहमति

लोकसभा निर्वाचन 2024 : ट्रांसजेंडर्स ने लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान देने के लिए एक स्वर में दी सहमति

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजनांदगांव //जिला पंचायत के सभाकक्ष में बहुत खुशनुमा माहौल रहा जब ट्रांसजेंडर्स ने आकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान देने के लिए एक स्वर में सहमति दी। जिला पंचायत के सभाकक्ष में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत ट्रांसजेंडर्स की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में 26 अप्रैल को जिले में होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप द्वारा विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। समाज के प्रत्येक वर्ग को मतदान से जोडऩे के लिए स्वीप कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह ने ट्रांसजेंडर्स को जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में लोकतंत्र में मतदान के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। ट्रांसजेंडर्स वर्ग को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए यह स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रांसजेंडर लोगों को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के साथ ही लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करने को कहा गया। सभी ट्रांसजेंडर्स ने कहा कि मतदान हम सबका अधिकार है। यह लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। ट्रांसजेंडर्स ने मतदान केन्द्र में 26 अप्रैल को अवश्य मतदान करेंगे। ट्रांसजेंडर्स ने एक स्वर में इस लोकतंत्र के महापर्व पर अपना योगदान शत-प्रतिशत मतदान करने की सहमति दी और इस कार्य में जिला प्रशासन को अपना भरपूर सहयोग देने के लिए कहा।
ट्रांसजेंडर्स ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन में 26 अप्रैल 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्भीक और अन्य किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना जिले में शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया। ट्रांसजेंडर्स ने नागरिकों को स्वीप कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता के नारे लोकतंत्र के लिए मतदान राजनांदगांव का अभिमान, मोर वोट-मोर अधिकार, लोकतंत्र का करें सम्मान 26 अप्रैल को करें मतदान, जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की असली पहचान जैसे नारों से अपने मताधिकार का उपयोग करने का आव्हान किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47